Reliance ने दिखाया दम… बाजार बम-बम, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, रॉकेट बने ये 10 शेयर

Follow

Published on: 29-04-2025

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market India) में तेजी के साथ ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत हुई और इसकी रफ्तार अंत तक जारी रही. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 400 अंकों की छलांग लगाते हुए शुरुआत की थी और मार्केट क्लोज होने पर ये 1000 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 272 अंक की जोरदार तेजी लेकर क्लोज हुआ. इस बीच देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस (Reliance) ने अपना दम दिखाते हुए बाजार में जोश भरने का काम किया. 

अंत तक जारी रही सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी 
बीएसई के सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद 79,212.53 की तुलना में सोमवार को उछलकर 79,343.63 पर कारोबार की शुरुआत की थी और फिर इसकी रफ्तार लगातार बढ़ती चली गई. शेयर बाजार में कारोबार खत्म होने पर BSE Sensex 1005.84 अंक या 1.27% की बढ़त लेकर 80,218.37 के लेवल पर बंद हुआ. इसी तरह NSE Nifty ने भी अपनी तेजी बरकरार रखी और अपने पिछले बंद 24,039.35 के स्तर से उछलकर 24,070.25 पर खुलने के बाद निफ्टी अंत में 289.15  अंक या 1.20% चढ़कर 24,328.50 के लेवल पर बंद हुआ. 

Reliance ने कराई ताबड़तोड़ कमाई  
शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार से ही सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों में सोमवार को सबसे आगे देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (India’s Richest Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस का शेयर (RIL Stock) रहा. Q4 में शानदार नतीजों का ऐलान किए जाने के बाद Reliance Share आज 1340 रुपये पर ओपन हुआ था. इसके बाद इसमें लगातार तेजी आती गई और कारोबार के दौरान ये 1374.60 रुपये तक पहुंचा. हालांकि, अंत में ये 5.27% की तूफानी तेजी लेकर 1368.50 रुपये पर क्लोज हुआ. शेयर में तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप भी उछलकर 18.52 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

इन 10 शेयरों ने भी दिखाया दम  
रिलायंस के अलावा लार्जकैप में सबसे ज्यादा तेजी वाले 10 टॉप शेयरों की बात करें, तो लार्जकैप में शामिल SunPharma Share (2.97%), Tata Steel Share (2.42%), SBI Share (2.36%), M&M Share (2.29%), Axis Bank Share (2.21%), Tata Motors Share (2.06%), LT Share (1.70%), ICICI Bank Share (1.69%) और Adani Port Share (1.22%) चढ़कर बंद हुए. 

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गदर
अब बात करें Midcap और Smallcap कैटेगरी में शामिल शेयरों के बारे में, तो मिडकैप में Mazgaon Dock Share (5.54%), GoDigit Share (5.18%), Lupin Share (4.13%), Ajanta Pharma Share (3.91%) और IGL Share (3.82%) की बढ़त लेकर बंद हुआ. इसके अलावा स्मॉलकैप में Barbeque Share (10.59%), RBL Bank Share (10.25%), DCB Bank Share (9.68%), Paras Defence Share (9.31%) और GRSE Share (8.20%) की तेजी लेकर क्लोज हुआ. 

Times Hindi: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media