कावासाकी निंजा जैसा लुक और इलेक्ट्रिक वाली पावर! सिर्फ ₹1.18 लाख में लॉन्च हुई भारत की सबसे सस्ती ई-स्पोर्ट बाइक

Follow

Published on: 29-04-2025

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब कंपनियां भी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल सेगमेंट में नए-नए मॉडल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में Odysse ने अपनी नई फुली-फेयर्ड इलेक्ट्रिक बाइक Evoqis Lite को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत सिर्फ 1.18 लाख रखी गई है, जिससे यह भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक बन गई है।

Evoqis Lite – स्टाइल और डिजाइन में जबरदस्त

अगर आप Evoqis Lite को एक नजर देखेंगे, तो यह आपको काफी हद तक कावासाकी निंजा 300 (Kawasaki Ninja 300) जैसी लगेगी। खासकर इसके लाइम ग्रीन (Lime Green) कलर वैरिएंट में बिल्कुल वैसी दिखती है।

इसमें ड्यूल हेडलाइट्स, ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन, फेयरिंग-माउंटेड मिरर और टर्न इंडिकेटर देखने को मिलते हैं। इसके साथ बाइक में ही स्प्लिट सीट सेटअप, स्पोर्टी क्लिप-ऑन हैंडलबार्स और स्टाइलिश टेल लाइट्स मिलती हैं। खास बात यह है कि इसके सामने वाले फेयरिंग पर Transformers फिल्म सीरीज के Autobots का लोगो भी लगाया गया है, जो बाइक को एक अलग पहचान देता है।

परफॉर्मेंस कैसी है?

Odysse Evoqis Lite में कंपनी ने 60V बैटरी (हालांकि इसकी एम्पीयर क्षमता नहीं बताई गई) का इस्तेमाल किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 75 किमी./घंटा की है। वहीं, एक बार फुल चार्ज करने पर ये ई-बाइक 90 किमी. की रेंज देती है। बाइक में रियर हब मोटर दिया गया है, जो स्मूद और साइलेंट राइडिंग का वादा करती है। यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन पेट्रोल बाइक का शोर-धुआं नहीं चाहते हैं।

फीचर्स की भरमार

कम कीमत के बावजूद Evoqis Lite में कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें मल्टीपल राइडिंग मोड्स ,की-लेस इग्निशन, मोटर कट-ऑफ स्विच, एंटी-थेफ्ट लॉक और स्मार्ट बैटरी टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा, ड्यूल डिस्क ब्रेक (फ्रंट में) और सिंगल डिस्क ब्रेक (रियर में) जैसी सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं, जो आमतौर पर बड़ी 650cc क्लास बाइक्स में मिलते हैं।

कलर ऑप्शन्स

Odysse Evoqis Lite को 5 शानदार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें कोबाल्ट ब्लू, फायर रेड, लाइम ग्रीन, मैग्ना व्हाइट और ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं।

कंपनी का बयान

Odysse Electric के फाउंडर नेमिन वोरा ने लॉन्च पर कहा कि हम इस लॉन्च के साथ स्पोर्टी राइड्स को पहले से ज्यादा सुलभ बना रहे हैं। ये परफॉर्मेंस और अफॉर्डेबिलिटी का बेहतरीन मेल है, जो थ्रिल चाहने वालों के लिए खास तैयार किया गया है और वो भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना।

Times Hindi: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media