Railway News: भारत गौरव ट्रेन से करें दक्षिण भारत का सफर, जान लें किराए से लेकर रूट तक पूरी डिटेल

Follow

Published on: 29-04-2025

अगर आप जून की गर्मियों में कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लाया है. आईआरसीटीसी द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन यात्रा का संचालन किया जा रहा है. ऐसे में अगर आप साउथ के इन डेस्टिनेशंस का सफर करना चाहते हैं, तो फिर रेलवे (Indian Railway) की खास सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी एक-एक डिटेल

7 से 11 जून तक मौका 
Indian Railway की ओर से 7 जून 2025 से 11 जून 2025 तक 11 रात और 12 दिनों के इस टूर पैकेज में पर्यटकों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर), तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम) और कन्याकुमारी के धार्मिक और पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. इस टूर पैकेज में भारत गौरव ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी, जिसमें कैटेगरी के अनुसार कुल बर्थों की संख्या 767, 02 एसी (कुल 49 सीटें), 03 एसी (कुल 70 सीटें) और स्लीपर (कुल 648 सीटें) निर्धारित की गई हैं. 

इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
इस यात्रा के दौरान गोरखपुर, अयोध्या कैंट, कानपुर, ललितपुर, लखनऊ, उरई, रायबरेली जं., प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, सुल्तानपुर और वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन मे चढ़ने और उतरने की सुविधा प्रदान की गई है. इसके साथ ही इस पैकेज में सेकंड एसी, थर्ड एसी व स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता के साथ ही दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, एसी/नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है.

जानिए कितना होगा किराया:
इस यात्रा के लिए इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹24600 प्रति व्यक्ति व प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य ₹23250 है. जिसमे स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था  दी जाएगी.


स्टैंडर्ड श्रेणी (थर्ड एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹42950 प्रति व्यक्ति व प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य ₹41370 है. जिसमे थर्ड एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था दी जाएगी. कम्फर्ट श्रेणी ( सेकंड एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹56950 प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य ₹55050 है. जिसमे सेकंड एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था दी जाएगी.

इस तरह कर सकते हैं बुकिंग
इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस पैकेज के लिए LTC एवं EMI की सुविघा भी उपलब्ध है. ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी व गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है.

उन्होंने आगे बताया कि इस यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourrism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. इसके अलावा रेलवे की ओर से कुछ नंबर भी प्रोवाइड कराए गए हैं, 

Times Hindi: आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं! 🚀

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media